फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: गणेश चतुर्थी पर शहर में सजे पंडाल, विराजे गणपति बप्पा, गूंजे जयकारे

Tue, 15 Sep 2026 04:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में गणेश चतुर्थी को लेकर शहर में जगह-जगह पंडाल सज गए हैं। सोमवार रात से विभिन्न स्थानों पर गणेश महोत्सव के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। युवा गणेश उत्सव कमेटी की ओर से राजापुर मंडी में पंडाल सजाया गया है। यहां 14 से 18 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 

कमेटी पदाधिकारी अंशु शाह ने बताया कि प्रतिदिन सुबह आठ बजे और शाम साढ़े सात बजे आरती होगी। सोमवार को गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ कार्यक्रम शुरू हो गया। मंगलवार शाम को सुंदरकांड का आयोजन हुआ। बुधवार को शिव तांडव और मसान होली, बाल कलाकारों की प्रस्तुतियां, कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन होगा। 18 सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा।

इसी तरह प्रहलाद राय चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गृहस्थी बिल्डिंग, मेला रोड पर गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजक अरुण अग्रवाल ने बताया कि यहां 14 से 25 सितंबर तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। वहीं, सुभाष पार्क में भी गणेश महोत्सव के लिए पंडाल सजाया गया है। आयोजक विकास रस्तोगी ने बताया कि यहां भी कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा झांकियां भी होंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें