नेपाल में पिछले तीन दिनों से हो रही छिटपुट बारिश तथा नेपाल से गंडक (नरायणी) नदी में पानी छोड़े जाने के कारण जनपद के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नदी के बढ़ते जलस्तर से हरिहरपुर, मरचहवा, शिवपुर, महदेवा, सालिकपुर सहित आसपास के गांव प्रभावित हुए हैं। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।