त्योहार की छुट्टियां खत्म होने के बाद मंगलवार को बाजार और सरकारी कार्यालय खुलते ही पडरौना की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। शहर के छावनी, सुभाष चौक, गंडक नहर की पटरी, बावली चौक और रामकोला रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों के रेंगने से लोगों को एक किलोमीटर की दूरी तय करने में 30 से 45 मिनट तक लग गए। राहगीरों को भी आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी।