नेपाल में आई त्रासदी के बाद गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। बुधवार को भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित ऐतिहासिक वाल्मीकि गंडक बैराज से 1,83,400 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया।बैराज पर गंडक पूरी तरह उफान पर है। लगातार पानी छोड़े जाने से निचले इलाकों बगहा, बेतिया में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने तटबंधों पर निगरानी बढ़ा दी है।