गोलाघाट पर पुल निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और सेवरही विधायक डॉ. असीम कुमार राय ने पुल निर्माण के लिए पूजन-अर्चन किया। इस पुल के बनने से करीब एक लाख की आबादी को आवागमन में राहत मिलेगी। साथ ही नदी के उस पार बसे गांवों के लोगों का आना-जाना सुगम होगा। क्षेत्रीय लोग लंबे समय से यहां पुल निर्माण की मांग कर रहे थे।