मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर को लेकर सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन का एलान किया है। जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।