फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video- कौशाम्बी में तीन मौतों के बाद आलमचंद्र गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

30 सदस्यीय टीम ने लगाया कैंप, घर-घर पहुंचकर लिए जा रहे नमूने, एसडीएम और सीएमओ ने लिया जायजा मूरतगंज ब्लॉक के आलमचंद्र गांव में दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की बीमारी से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बुधवार को करीब 30 सदस्यीय स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने कैंप लगाकर घर-घर लोगों की सैंपलिंग और स्वास्थ्य जांच शुरू की है, ताकि बीमारी के कारणों का पता लगाया जा सके। मौके पर एसडीएम चायल प्रेरणा गौतम और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार भी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने गांव में स्वास्थ्य संबंधी स्थिति का जायजा लिया और विभागीय टीम से जांच की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों के नमूने लेकर जांच कर रही है। साथ ही बीमार लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें