फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कासगंज के इस मंदिर में ये क्या किया? भगवान की तस्वीरों संग की ऐसी हरकत, श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश

कासगंज नगर पालिका परिसर स्थित प्राचीन मंदिर में बनी भगवान की तस्वीरों पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है। मंगलवार को जब श्रद्धालुओं को इस घटना की जानकारी हुई, तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। भक्तों ने तस्वीरों की तत्काल सफाई कराई और इसके लिए जिम्मेदार आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि नगर पालिका की ओर से मंदिर में हाल ही में रंगाई-पुताई का काम कराया गया था। पालिका प्रशासन ने काम का भुगतान नहीं किया गया, जिससे नाराज होकर ठेकेदार ने कथित तौर पर प्रतिमा पर कालिख पोत दी। सभासदों ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी पर कार्रवाई की मांग उठाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें