फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के दंपती सहित तीन लोग तिब्बत बॉर्डर से हैं लापता, परिजनों ने डीएम से लगाई गुहार

नेपाल में आई आपदा के बाद कानपुर के एक परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। पीरोड निवासी प्रवीण द्विवेदी के बहनोई पंकज मिश्रा, बहन रागिनी मिश्रा और पंकज के छोटे भाई की पत्नी पूनम मिश्रा कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान तिब्बत बॉर्डर से लापता हो गए हैं। 25 अगस्त के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। इससे परेशान प्रवीण ने सोमवार को डीएम के जनता दर्शन में पहुंचकर परिजन की तलाश में मदद करने की गुहार लगाई। इस पर डीएम ने गृह मंत्रालय और आपदा आयुक्त को सूचना भेजने की बात कही है। परिजन के मुताबिक तीनों 20 अगस्त को काठमांडू पहुंचे थे। पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के बाद वे कैलाश मानसरोवर के लिए रवाना हुए। 25 अगस्त को रागिनी ने भाई प्रवीण से फोन पर बात की थी। उस समय उन्होंने यात्रा मार्ग में नेटवर्क की समस्या बताई थी। इसके बाद फोन बंद हो गया। कई दिन गुजरने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। परिजन ने प्रधानमंत्री कार्यालय और नेपाल की संबंधित एजेंसी से संपर्क कर तीनों की लोकेशन पता लगाने का अनुरोध किया है। अभी तक वहां से भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें