फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवल में सपा का हल्ला बोल, एसआईआर में गड़बड़ी और डुप्लीकेट वोट का आरोप, 19 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

महाराजपुर विधानसभा की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बुधवार को सैकड़ों सपा कार्यकर्ता नरवल तहसील पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित 19 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम नरवल सत्यपाल प्रजापति को सौंपा और जांच की मांग की। पार्षद अर्पित यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला के आह्वान पर कार्यकर्ता तहसील आए थे। आरोप है कि एसआईआर प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची में धांधली कर वोट चोरी का प्रयास हो रहा है। सपा नेताओं ने दावा किया कि महाराजपुर विधानसभा में करीब छह हजार डुप्लीकेट वोट हैं। शहरी क्षेत्र के बूथ संख्या 353 तक 1,864 समान और 2,875 अलग मकान नंबर वाले कुल 4,739 डुप्लीकेट वोट मिले हैं। भाग संख्या 17 में रूपरानी यादव का नाम दो बार, भाग 56, 57, 58 में एक ही व्यक्ति के दो-दो पहचान पत्र और भाग 73 में प्रवीण शंकर तिवारी का नाम दो बार व भाग 67 और 70 में एक ही नाम चार बार दर्ज होने का आरोप लगाया। नेताओं ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए और भाजपा सरकार पर आवाज दबाने का आरोप लगाया। एसडीएम सत्यपाल प्रजापति ने बताया कि ज्ञापन उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें