बारिश और घटिया निर्माण के चलते सिंहपुर कल्याणपुर सड़क जगह जगह पूरी तरह से उखड़ गई है। सबसे ज्यादा दिक्कतें यश कोठारी चौरहे से सिंहपुर सरकारी विद्यालय तक है।यहां सड़क पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। सड़क के नाम पर सिर्फ गहरे गड्ढे हैं। सड़क पर सिर्फ गिट्टी, मिट्टी, बजरी और जानलेवा गड्ढे हैं।