फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: उफनाई गंगा अब खतरे के निशान से सिर्फ 18 सेमी. दूर बह रही, 11 मोहल्ले जलमग्न

Shikha Pandey Updated Thu, 27 Aug 2026 10:18 PM IST

उफनाई गंगा का जलस्तर रोजाना बढ़ रहा। गुरुवार को खतरे के निशान 113 मीटर से सिर्फ 18 सेंटीमीटर दूर रह गई है। मनसुखखेड़ा समेत 11 मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बाढ़ प्रभावित मोहल्लों में लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। नावों से आवागमन कर लोग रोजमर्रा का कामकाज निपटा रहे हैं। नौकरी पेशा लोग और स्कूली बच्चों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। प्रशासन की ओर से पश्चिमी क्षेत्र में 17 और उत्तरी क्षेत्र में तीन नावें लगाई गई है। हालांकि लोग इसे नाकाफी बता रहे हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार को गंगा नदी का जलस्तर 112.820 मीटर पर पहुंच गया है। इस कारण पश्चिमी गंगाघाट के शाही नगर, हुसैन नगर, कर्बला, गोताखोर, चंपापुरवा कटरी के अलावा आज मनसुखखेड़ा में भी नदी का पानी घुस गया है। वहीं फत्तेखेड़ा-चंपापुरवा संपर्क मार्ग पर पानी और बढ़ गया है। इससे पूरी तरह से आवागमन प्रभावित है। उत्तरी क्षेत्र के मोहल्ला रविदास नगर कटरी, श्रीनगर, मालवीय नगर, कटरी पीपरखेड़ा समेत 11 मोहल्लों में पानी घुस गया है। लोग नावों से आवागमन कर रहे है। केंद्रीय जल आयोग की माने तो हरिद्वार से 69089 व नरौरा बांध से 1 लाख 10 हजार 176 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है, जिससे जलस्तर में और बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें