कानपुर में 'बहन फाउंडेशन' की ओर से आयोजित राखी महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को करीब 1500 बहनों ने पूर्व विधायक अजय कपूर को राखी बांधी। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने शिरकत की और इसे आत्मीयता का प्रतीक बताया। समारोह में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और सांसद रमेश अवस्थी ने भी पहुंचकर बहनों को पर्व की शुभकामनाएं दीं और सुरक्षा का संकल्प लिया।