जाजमऊ के गंगापुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान मंगलवार को रेलिंग टूट गई। पुल पर पाड़ तैयार करने का काम चल रहा था। इसी दौरान रेलिंग का हिस्सा टूट गया। घटना के बाद मौके पर मरम्मत कार्य में जुटे कर्मचारियों के बीच हलचल रही। जाजमऊ गंगापुल पर इन दिनों मरम्मत का काम कराया जा रहा है। पुल के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत के लिए पाड़ तैयार की जा रही है। मंगलवार को पाड़ बनाने के दौरान रेलिंग पर काम किया जा रहा था। इसी दौरान रेलिंग टूट गई।