फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छापेमारी कर 110 किलो अवैध पटाखे किए बरामद, तीन गिरफ्तार

दीपावली त्योहार के चलते क्षेत्र में अवैध रूप से लाए गए पटाखों को लेकर पुलिस ने पतारा व नौरंगा कस्बे में छापेमारी कर 110 किलो पटाखा बरामद किया है। पुलिस ने पतारा में दो लोगों को व नौरंगा से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पतारा में छापेमारी में साहू आटा चक्की से 40.54 किलो पटाखे बरामद कर राजेश कुमार को व मेडिकल स्टोर के ऊपर रखे 30.54 किलो की बरामदगी करते हुए हरिओम सैनी को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसी तरह मुखबिर से सूचना मिलने पर नौरंगा निवासी श्रवण कुमार उर्फ राजू के कब्जे से बिक्री के लिए रखे 39 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए हैं । पुलिस ने श्रवण कुमार को भी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि त्योहार में अवैध रूप से बिक्री के लिए पटाखे रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें