मंधना कुरसौली मार्ग पर चौड़ीकरण के तहत मंधना बिजली घर के आगे नाले की सकरी पुलिया को चौड़ा करके बनाया गया था। पुल निर्माण के दौरान सड़क के दोनों हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए थे। क्षतिग्रस्त हिस्से की सड़क में गड्ढों की वजह से आवागमन करने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हो रही थीं। अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से दिखाया था।खबर प्रकाशित होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने अब पुल के दोनों तरफ 25-25 मीटर सड़क पर पैच वर्क का काम शुरू करा दिया है।