शारदीय नवरात्र की महानवमी क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भक्तों ने नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर हवन-पूजन किया। साथ ही महिलाओं ने भी कन्या पूजन कर नौ दिन व्रत उपवास का पारण किया। वहीं देवी स्थानों पर भंडारों का भी आयोजन भक्तों द्वारा किया गया। कस्बा स्थित चतुर्थ शक्तिपीठ मां कूष्मांडा देवी मंदिर में सुबह तड़के से भक्तों का जनसैलाब उमड़ने लगा। भक्तों ने खीर, पूड़ी, चुनरी व नारियल आदि पूजन समाग्री लेकर देवी मां की पूजा आराधना कर घर-परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।