मंधना-कुरसौली मार्ग पर बुधवार शाम एलपीजी गैस सिलेंडर लदे ट्रक की टक्कर से पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। पेड़ पूरी सड़क पर गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन मदद नहीं मिली। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गिरे पेड़ का वीडियो बनाकर लौट गए। करीब 14 घंटे तक सड़क बंद रहने के बाद आखिरकार स्थानीय लोगों ने खुद पेड़ की छंटाई कर उसे सड़क से हटाया। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब नौ बजे यातायात बहाल हो सका।