कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते ईसन (ईशान) नदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी तटीय इलाकों में फैलते हुए दधिका गांव तक पहुंच गया है। गांव के आसपास के दर्जनों खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि करीब 15 साल बाद ईसन नदी का पानी गांव की सीमा तक पहुंचा है, जिससे ग्रामीणों और किसानों में भारी चिंता व्यापत है।