फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पशुओं को लेकर जा रही गाड़ी पकड़ी, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

नौबस्ता बाईपास के पास पशुओं को क्रूरता पूर्वक भरकर ले जा रही एक पिकअप को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। हनुमंत विहार थाने में दो पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक बर्रा निवासी मयंक त्रिपाठी ने दी तहरीर में बताया कि सूचना पर मंगलवार दोपहर नौबस्ता बाईपास पर पिकअप रोकी तो छह भैंसें लदी थी। हनुमंत विहार एसओ राजीव सिंह ने बताया मयंक की तहरीर पर गाड़ी चालक गोविंद चौधरी और उसके सहयोगी विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सचेंडी में लगने वाले पशु मेले से भैसें लेकर जा रहे थे। भैंसों को जाजमऊ स्थित कांजी हाउस भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें