राजस्थान के मेड़ता में सराफा दुकान से सोना चोरी के मामले में आरपीएफ ने ट्रेन संख्या 15633 से बुधवार रात को दो को दबोच लिया। आरपीएफ के थाना प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि राजस्थान पुलिस से मिली सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर निवासी संदीप कुमार मंडल और राजू शर्मा को पकड़ा गया है। बृहस्पतिवार को राजस्थान पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।