कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित सरसौल ओवरब्रिज पर मंगलवार को टाइल्स से लदे एक ट्राला और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्राला का अगला हिस्सा और स्टीयरिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बीच सड़क पर ही रुक गया, जिससे कानपुर-प्रयागराज हाईवे (फतेहपुर लेन) पर करीब एक किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। सूचना पर पहुंची महाराजपुर थाना पुलिस और एनएचएआई एनएचएआई की टीम ने क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और सर्विस लेन के जरिए यातायात को सुचारु कराया। राहत की बात यह रही कि इस बड़े हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और कोई हताहत नहीं हुआ।