कानपुर में भीतरगांव ब्लॉक के उमरी गांव में चोरों ने किसान के घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने मकान के पीछे दीवार में सेंध लगाकर करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये नकद पार कर दिए। सुबह जब परिजन पीछे के कमरे में पहुंचे, तब वारदात का पता चला। साढ़ थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।