शुक्लागंज के अंबिकापुरम मोहल्ले में नव दुर्गा मंदिर के पास श्री शिव महापुराण कथा एवं महारूद्राभिषेक कार्यक्रम 14 सितंबर से शुरू होगा। यह जानकारी गुरुवार को कथावाचक पं. दीपककृष्ण दास महाराज ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि कथा एवं महारूद्राभिषेक 14 से 20 सितंबर तक होगा। 108 पार्थिव शिवलिंगों का रूद्राभिषेक होगा। 21 सितंबर को रूद्राभिषेक के साथ महाआरती का आयोजन होगा। 22 सितंबर को हवन पूजन एवं भंडारा होगा। इस दौरान सूर्य कुमार बाजपेई, अंश बाजपेई व कमल वर्मा मौजूद रहे।