फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जर्जर मकानों पर बारिश आफत बनकर बरसी, चार घर गिरे, दो की माैत

Sat, 29 Aug 2026 11:14 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

जर्जर मकानों पर शनिवार को बारिश आफत बनकर बरसी। फीलखाना के जौहरी का हाता में दीवार गिरने से दो घर जमींदोज़ हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि पड़ोसी महिला घायल हो गई। वहीं कलक्टरगंज के नील वाली गली में दो मंजिला जर्जर मकान ढह गया। इसी तरह, घाटमपुर के मोहनपुर गांव में पशु बाड़े की छत व दीवार ढह गई। इसमें युवक की मौत हो गई। फीलखाना के जौहरी का हाता निवासी करन कश्यप उर्फ बल्लू (27) सब्जी का ठेला लगाता था। परिवार में मां पुष्पा, बहन आंचल और छोटा भाई अर्जुन हैं। अर्जुन के मुताबिक, शनिवार शाम बारिश के चलते करन घर में था। मां और बहन रक्षाबंधन पर कानपुर देहात स्थित ननिहाल गईं थीं। इसी दौरान हाते की एक दीवार घर में पड़ी खपरैल की छत पर गिरी। छत ढहने से करन दब गया। पड़ोस में रहने वाली ऊषा कश्यप भी दबकर घायल हो गईं। सूचना पर फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे बाद घायल अवस्था में करन और ऊषा को निकाला गया। दोनों को उर्सला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने करन को मृत घोषित कर दिया। ऊषा का इलाज जारी है। देर शाम घर पहुंची करन की मां और बहन बदहवास हो गईं। एडीसीपी ईस्ट शिवा सिंह, एसीपी और फीलखाना थाने का फोर्स भी पहुंचा। एडीसीपी ने बताया कि हादसे में एक की मौत हो गई है। महिला का इलाज जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें