फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: श्रद्धा और उल्लास से मनाया राधाष्टमी उत्सव, श्रद्धालु जमकर झूमे

किदवईनगर के श्री भोलेश्वर श्याम मंदिर में श्री राधाष्टमी उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्री श्याम बाबा का राधा-रानी के स्वरूप में विशेष शृंगार हुआ। इस अवसर पर भजनों की प्रस्तुति हुई, जिस पर श्रद्धालु जमकर झूमे। श्री श्याम जी सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्जा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया। वहीं विजय नगर स्थित शनि देव मंदिर में श्री राधा रानी के जन्मदिन पर भंडारे का आयोजन किया गया। संयोजक राजेंद्र जायसवाल समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें