कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में 15 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कृषि गोष्ठी में कानपुर, झांसी और चित्रकूटधाम मंडलों के भारी संख्या में किसान शामिल हुए। गोष्ठी की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश शासन के कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा की गई, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साही और प्रमुख सचिव कृषि डॉ. एमके सुंदरम ने शिरकत कर किसानों को रबी फसलों की उन्नत पैदावार और तकनीकी तौर-तरीकों के बारे में मार्गदर्शन दिया।