जिस खेत में ट्रेनी विमान गिरा वह नत्थापुरवा में रहने वाले किसान सुख्खीलाल निषाद का है। शुक्रवार दोपहर बाद जब उनकी बेटी तारा और परिवार के अन्य सदस्य खेत मे सब्जियां तोड़ने पहुंचे, तो सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें खेत ने जाने से रोक दिया। किसान की बेटी तारा ने बताया कि जब हादसा हुआ, उसके मात्र 15 से 20 मिनट पहले उसके परिवार के सदस्य खेत से सब्जियां तोड़कर घर लौटे थे। जैसे ही घर पहुंचे उन्हें हादसे की जानकारी मिली।