नानकारी से लोधर जाने वाला मार्ग एक बार फिर जर्जर हालत में पहुंच गया है। सड़क की मरम्मत के लिए करीब छह महीने पहले कराया गया पैचवर्क भी टिक नहीं पाया। जगह-जगह सड़क की गिट्टी उखड़ने और गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की हालत देखकर मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।