चकेरी थानाक्षेत्र में गाली गाली-गलौज के विरोध की खुन्नस में पुताई कारीगर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद पीड़ित का कांशीराम अस्पताल में इलाज कराया गया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।