फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नवरात्र कल से, फूल उत्पादक किसानों के चेहरे खिले, बढ़ी मांग

शारदीय नवरात्र की शुरुआत से पहले फूल उत्पादक किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।मंधना के पेम क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फूलों की खेती होती है।नवरात्र में मंदिरों में पूजा-अर्चना और सजावट के लिए फूलों की मांग बढ़ जाती है। इससे फूल उत्पादक किसानों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है। क्षेत्र में पेम,गोसाइनपुर,झलैया के किसान गेंदे सहित विभिन्न प्रकार के फूलों की खेती करते हैं। नवरात्र के दौरान मंदिरों में देवी प्रतिमाओं के श्रृंगार, पूजा-पाठ और पंडालों की सजावट में फूलों का इस्तेमाल होता है। ऐसे में त्योहार के समय फूलों की मांग बढ़ने से किसानों को अपनी उपज का अच्छा मूल्य मिलने की आस रहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें