कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सीओडी पुल के पास शुक्रवार सुबह मंदिर जा रहे बुजुर्ग दंपती से हुई स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले चकेरी निवासी दो शातिर लुटेरों योगेश कुमार और दानिश को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त स्पोर्ट्स बाइक बरामद कर ली गई है। बदमाशों के झपट्टे से दंपती बाइक से गिरकर घायल भी हो गए थे।