फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालपी बार अध्यक्ष हत्याकांड से भड़के कानपुर के अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप कर किया प्रदर्शन

कानपुर में कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अंतर-जनपदीय अपहरण और हत्या कांड के विरोध में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से सामूहिक अवकाश रखा। बार और लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में वकीलों ने कचहरी परिसर के बाहर नारेबाजी कर उग्र प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी, मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, मृतक के परिवार को पांच करोड़ की आर्थिक सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और अधिवक्ता संरक्षण लागू करने की पुरजोर मांग की। लगातार हड़ताल और बुधवार को भी प्रस्तावित अवकाश के कारण दूर-दराज से आए वादकारियों को वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें