यश कोठारी चौराहे से बिठूर रोड पर आगे बढ़ने पर पेड़ की चपेट में आने से केस्को की केबल पोल से हटकर जमीन पर गिर पड़ी थी। तब से यह केबल बिठूर रोड पर जमीन पर पड़ी थी। बीते 10 सितंबर को अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब केस्को ने केबल को जमीन से हटाकर फिर से पोल पर बांध दिया है।