अर्मापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओएफसी गेट के सामने गुरुवार सुबह नशे में धुत दबंग ने स्कूटी सवार निजी कर्मी को रोककर गाली-गलौज की और विरोध करने पर सरेराह गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। राहगीरों के बीच-बचाव के दौरान आरोपी पीड़ित के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गया।