फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दिसंबर में हो सकता है अनवरगंज रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, डीआरएम ने परखी विकास कार्यों की प्रगति

अनवरगंज रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य पूरे होने के बाद दिसंबर में इसके उद्घाटन की संभावना है। हालांकि, उद्घाटन की तारीख को लेकर रेलवे ने अभी जानकारी नहीं दी है। प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रजनीश अग्रवाल ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति जानी। इससे पहले डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने सेंट्रल स्टेशन पर आयोजित संरक्षा संगोष्ठी में हिस्सा लिया। यहां कोहरे के मौसम में सुरक्षित रेल परिचालन की तैयारियों पर चर्चा हुई। लोको स्थित उप मंडलीय चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों की व्यवस्थाओं और स्वच्छता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन, उप मुख्य यातायात प्रबंधक आकांशु गोविल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें