बिठूर में साफ सफाई की व्यवस्था धड़ाम है। बिठूर के घाटों पर अक्सर गंदगी की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को बिठूर के तुलसीराम घाट पर गंदगी का अंबार देखने को मिला। गंदगी की वजह से यहां आने वाले श्रद्धालुओं के मन में खिन्नता दिखाई दी। साथ ही, उन्होंने घाटों पर साफ सफाई की मांग की।