कानपुर के प्रतिष्ठित होटल लैंडमार्क में कानपुर व्यापार मंडल द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान व परिचय कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री बाल योगी चेतन अरुण पुरी जी महाराज और कानपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित राजीव मिश्रा सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारियों ने व्यापारी समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए व्यापारियों को सम्मानित किया।