फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पांच बीघा खेत, कर्ज और बाढ़...फसल बर्बाद होने के बाद किसान ने दी जान

सचेंडी थानाक्षेत्र के बिनौर गांव में बाढ़ में फसल बर्बाद होने से परेशान किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक 26 वर्षीय कुलदीप सिंह ने खेती के लिए कर्ज लिया था और गांव के ही एक किसान से पांच बीघा खेत लेकर उसमें धान और बाजरा बोया था। नून नदी में आई बाढ़ और लगातार बारिश से खेत पूरी तरह जलमग्न हो गया और फसल बर्बाद हो गई थी। कुलदीप के भाई अरुण ने बताया कि खेती के लिए कुलदीप ने कर्ज लिया था। उसे उम्मीद थी कि धान और बाजरे की फसल अच्छी होगी तो कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी। लेकिन बाढ़ ने उसकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। रविवार दोपहर कुलदीप खेत देखने गया था। वहां फसल की स्थिति देखकर वह काफी परेशान हो गया और घर लौट आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें