जाजमऊ के जखई बाबा चौराहे पर शनिवार रात पटाखे की चिंगारी से मकान की पहली मंजिल की बालकनी में आग लग गई। आग से घरेलू सामान और बच्चे की साइकिल जलकर राख हो गई। साइकिल का टायर तेज धमाके के साथ फटने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। मकान मालिक और किरायेदारों ने करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर दमकल और पुलिस भी मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि आग घर के अंदर तक नहीं पहुंची और कोई जनहानि नहीं हुई।