कानपुर के आर्य नगर स्थित गैजेस क्लब में एंपावरिंग वुमन फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन दिवाली फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व विधायक अजय कपूर और चेयरमैन विजय कपूर ने अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। फेस्टिवल में महिला उद्यमियों और डिजाइनरों द्वारा दिवाली के अवसर पर फैशन, होम डेकोर, परिधान और हस्तशिल्प के कई आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं।