मंधना चौकी से करीब 50 मीटर आगे जीटी रोड हाईवे के फुटपाथ को स्थानीय लोगों ने डंपिंग जोन बना दिया है। यहां पर काफी बड़े क्षेत्र में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। हाईवे का पूरा फुटपाथ कूड़े से भरा हुआ है। कुछ कूड़ा हाईवे की लेने पर भी फैला हुआ है। इसी कूड़े करकट के आसपास से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं।