मर्दनपुर में 12 फीट गहरे तालाब में गिरी एक बेजुबान गौ माता को स्थानीय राहगीरों और यूपी 112 की सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गाय के गले में रस्सी बंधी होने से उसके पालतू होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद पुलिस अब लापरवाह मालिक की तलाश कर रही है।