अनवरगंज से मंधना तक एलिवेटेड ट्रैक का काम इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए फर्रुखाबाद से आने वाली जितनी भी ट्रेन है, वे अब सिर्फ मंधना स्टेशन तक ही आएंगी। इसी को लेकर मंधना स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन के तौर पर तैयार करने के लिए अब यहां निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए हैं। स्टेशन पर रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ प्लेटफार्म को पक्का करके चौड़ा किया जा रहा है।