कानपुर के चकेरी अंतर्गत प्रसिद्ध सिद्धनाथ घाट पर शुक्रवार, 25 सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं का भारी भीड़ उमड़ी। अगले बरस तू जल्दी आ बप्पा और गणपति बप्पा मोरया के गगनभेदी जयकारों के बीच भक्तों ने गजानन को भावभीनी विदाई दी। लगातार हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। इसके साथ ही 26 सितंबर से पितृपक्ष (श्राद्ध पक्ष) का शुभारंभ हो रहा है, जिसको लेकर घाटों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।