मंधना-कुरसौली मार्ग के आसपास प्रस्तावित आवास विकास योजना संख्या-चार बीते 17 सालों से मुआवजे को लेकर अटकी पड़ी है। योजना भले ही 17 सालों से जंग खा रही है, लेकिन मंधना-जीटी रोड हाईवे पर लगा इस योजना के बोर्ड में रंगरोगन करा जरूर नया किया जा रहा। बोर्ड पर रंगरोगन होता देख लोगों से फिर से इस योजना के धरातल पर उतरने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।