फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: वैट की नोटिसों में वसूली करने के लगाए आरोप, जांच की मांग

भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र की अगुवाई में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को लखनपुर में एसजीएसटी की अपर आयुक्त ग्रेड एक से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। इसमें वैट के पुरानी नोटिसों की जांच के बिना भेजने पर रोक लगाने की मांग उठाई। इसके अलावा वैट की नोटिसों में वसूली करने के प्रयास की शिकायत की। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कानपुर मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज बलेचा की फर्म के वैट अवधि के बकाए के मामले में खंड-2 के कर्मचारी ने जमा चालान होने के बावजूद लगभग 1.5 लाख रुपये की मांग का नोटिस भेजा। और ऑनलाइन कर जमा न करने की बात कहकर 1.10 लाख रुपये नकद देने को कहा। कर्मचारी ने जमा धनराशि के चालान की कॉपी निकाल कर नोटिस भेजा। उन्होंने मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके साथ वैट अवधि की पुरानी नोटिसों की किसी एक उच्च अधिकारी को नामित कर जांच होने तक सभी नोटिसों से संबंधित कार्यवाही रोकने की मांग की। आरोप लगाया कि ऑडिट के दौरान टैक्स इनवॉइस, ई-वे बिल और ऑनलाइन भुगतान के साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद टोल पर्चियां मांगकर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशांक दीक्षित ने ऑडिट कार्यालय में फर्म के लिए ऑडिट संबंधी मामले में पैसे मांगने और भुगतान न करने पर साक्ष्यों के बावजूद ऑडिट निरस्त करने का आरोप लगाया। अपर आयुक्त ग्रेड एक सान्या छाबड़ा ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर विजय गुप्ता गोरे, अजय वाजपेयी, मनीष गुप्ता सलोने, रोशन गुप्ता, संजय भदौरिया मुन्नाराय, महेश सोनी, मनोज गुप्ता, चंद्राकर दीक्षित, केके गुप्ता आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें