सीएसजेएमयू और यूपीसीए के बीच क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स हॉस्टल के संचालन व विकास को लेकर 10 साल का महत्वपूर्ण करार हुआ है। शनिवार को हुई इस सहमति के तहत यूपीसीए अपने खर्च पर छह आउटडोर टर्फ और तीन इनडोर टेराफ्लेक्स अभ्यास पिचें बनवाएगा, आधुनिक मशीनरी देगा और मुख्य कोच उपलब्ध कराएगा।