फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाजमऊ गंगा पुल: मरम्मत के लिए पाड़ बांधने का काम पूरा, रेंगते हुए निकले वाहन

Shikha Pandey Updated Mon, 07 Sep 2026 10:12 PM IST

जाजमऊ पुराने गंगा पुल पर सोमवार को मरम्मत कार्य के लिए पाड़ बांधने का काम पूरा हो गया। इसके चलते दोपहर से शाम तक लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाले वाहन रेंगते हुए निकले। बीच-बीच में जाम की भी स्थिति बनी रही। उधर, सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों को आड़ा-तिरछाकर निकालने से दोपहर में एक घंटे और नवीन गंगा पुल पर दो घंटे जाम लगा रहा। ऐसे में जाम में फंसे राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। एनएचएआई ने दोपहर 12 बजे से जाजमऊ पुराने गंगापुल पर मरम्मत कार्य के लिए पाड़ बांधने के अंतिम चरण का काम शुरू कराया, जो शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान पुल के कई हिस्सों पर बैरिकेडिंग कराई गई थी, जिससे मार्ग संकरा होने से भारी वाहनों को आवागमन में दिक्कत हुई। वाहनों की कतार गंगा पुल से लेकर त्रिभुवनखेड़ा तिराहे तक लगी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से एक-एक कर वाहनों को निकालना शुरू किया, जिससे रेंगते हुए यातायात दोपहर से शाम तक चला। इस बीच थोड़ी-थोड़ी देर के लिए जाम भी लगा। वहीं, सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर मार्ग सकरा होने और जल्दबाजी में निकलने के कारण दोपहर 12 से 1 बजे के बीच जाम की स्थिति रही। मौजूद पीआरडी जवानों ने जाम खुलवाया। इधर नवीन गंगापुल पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच पुल पर वाहनों का लोड बढ़ने से जाम लगा रहा। यातायात पुलिस ने जाम खुलवाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें