फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा दे सैकड़ों वकील पहुंच गए लखनऊ, बैरिकेडिंग तोड़ किया विधानसभा का घेराव

अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने समेत 15 सूत्री मांगों को लेकर पिछले दो माह से आंदोलनरत अधिवक्ता शनिवार को विधानसभा घेराव के लिए लखनऊ पहुंच गए। एलआईयू की सूचना के आधार पर अधिवक्ताओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाएं की थीं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में अधिवक्ता लखनऊ पहुंचने में सफल रहे। लखनऊ में बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा पहुंचे और घेराव किया। कानपुर में 10 व 11 सितंबर को हुए प्रांतीय सम्मेलन में 15 सूत्रीय मांगे रखी गई थीं जिनको लेकर अधिवक्ता हर बुधवार को हड़ताल कर रहे हैं लेकिन अब तक मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस पर सरकार को चेतावनी देने के लिए 14 नवंबर को शांति मार्च निकालकर विधानसभा घेराव का ऐलान किया गया था। लॉयर्स एसोसिएशन गेट पर इकट्ठा होकर लखनऊ कूच करने की बात कही गई थी जिसको लेकर एलआईयू और पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया था। अधिवक्ता लखनऊ न पहुंच सकें इसके लिए उन्हें कानपुर में ही रोकने के लिए फोर्स को निर्देश भी दे दिए गए थे। इसकी जानकारी अधिवक्ताओं को हुई तो उन्होंने रणनीति के तहत छोटे-छोटे गुटों में अलग-अलग वाहनों कार, ट्रेन, बस का सहारा लेकर लखनऊ पहुंचने की रणनीति तैयार कर ली थी। सुबह बार एसोसिएशन की उपाध्यक्ष सोनल पाठक के साथ, देशबंधु तिवारी, अभय शर्मा, आयुष अग्रवाल समेत कुछ अधिवक्ता लायर्स एसोसिएशन गेट पर इकट्ठा हुए। जब उन्होंने लखनऊ पहुंचने के लिए नारेबाजी की इसी दौरान सरसैया घाट चौराहे के पास उन्हें पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद रणनीति के तहत अधिवक्ता तितर-बितर हो गए और अपने-अपने साधनों से अलग-अलग रास्तों से लखनऊ पहुंच गए। शुक्रवार रात से ही अधिवक्ताओं का लखनऊ पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे गांधी प्रतिमा से विधानसभा के लिए अधिवक्ताओं ने शांति मार्च निकाला। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। रास्ते में भी पुलिस की ओर से लखनऊ की सीमाओं पर बैरिकेडिंग लगाई गई थी जिसके चलते अधिवक्ता लखनऊ के आउटर पर ही गाड़ी खड़ी कर मेट्रो का सहारा लेकर धरना स्थल तक पहुंच गए और वहां विधानसभा घेराव के बीच में लगाई गई दो बैरिकेडिंग को भी तोड़कर विधानसभा तक पहुंचने में सफल रहे। वहां पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और फिर शांतिपूर्वक वापस लौट गए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी, महामंत्री बिनय मिश्रा, लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, महामंत्री राजीव यादव के नेतृत्व में रमाकांत मिश्रा, पुष्करधर द्विवेदी, भगवत दास, अनिल बाबू चौधरी, विवेक सिंह, अश्वनी आनंद, आनंद सचान, कपिल दीप सचान, आदित्य सिंह, बीरेंद्र कुमार पासी, आयुष अग्रवाल, स्वतंत्र जायसवाल, सर्वेश कुशवाहा जितेन्द्र सिंह तोमर, रवि शंकर बाजपेई, हेमंत तिवारी आदि ने प्रदर्शन में शामिल होकर एकजुटता दिखाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें